गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वाले एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी परवेज अंसारी को रौजा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया। आरोपी ने लगभग दस दिन पहले एक चलती ट्रेन के दरवाजे पर मोबाइल चला रहे यात्री को निशाना बनाकर पत्थर फेंका था। यह पत्थर ट्रेन की खिड़की के शीशे पर लगा था। इस मामले में रेलवे अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। उसने स्वीकार किया कि नशे का इंतजाम न होने पर वह बेचैन हो गया था। रात में रौजा पुल के पास से ट्रेन गुजरते समय उसने गुस्से और बेचैनी में रेलवे लाइन से पत्थर उठाकर फेंका और मौके से भाग गया था। पुलिस के अनुसार, इस तरह की घटनाएं यात्रियों की जान के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी और आरपीएफ पोस्ट गाजीपुर सिटी की संयुक्त टीम शामिल थी।
https://ift.tt/ExIvZ1i
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply