रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में चलती कार से स्टंट करती दो युवतियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शोरा आस्तिक गेट के पास हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा आस्तिक गेट से रायबरेली की ओर जा रही एक कार में दो युवतियां स्टंट कर रही हैं। वे चलती गाड़ी से बाहर निकलकर जोखिम भरे करतब दिखा रही हैं। पुलिस लगातार स्टंटबाजी पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास कर रही है। इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में हरचंदपुर थाना प्रभारी हरिकेश सिंह से संपर्क नहीं हो सका। वहीं, गुल्लूपुर चौकी प्रभारी योगेश पायला ने बताया कि स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर मेरे द्वारा भी देखा गया है गाड़ी की नंबर प्लेट के माध्यम से पता लगाया जा रहा है की गाड़ी किसकी है और किस नाम से है उसमें बैठे सवार कहां से कहां को जा रहे थे। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
https://ift.tt/YfKkvsm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply