भाजपा नेता के साथ चौकी इंचार्ज के अभद्रता करने पर शुक्रवार को सैकड़ों भाजपाई ने नजीराबाद थाने पर धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और लाइन हाजिर करने की मांग की। पीड़ित भाजपा नेता का आरोप है कि क्रिसमस के मौके पर बच्चों संग चर्च गए थे, जहां दरोगा ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर बेटी को भी धमकाया। घटना की जानकारी पर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित मौके पर पहुंचे और भाजपाइयों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी। परिवार संग सेंट फ्रांसिस चर्च गए थे भाजपा नेता
भाजपा कौशल पुरी मंडल के महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:45 पर वह अपने बच्चों के साथ नगर कीर्तन देखने के बाद अशोक नगर स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन के निकलने के दौरान चर्च बंद होने के कारण वह बच्चों के साथ लौट रहे थे। तभी अशोक नगर चौकी प्रभारी नवनीत आर्या ने रोक कर उनके साथ गाली गलौज और धक्का मुक्की की। बच्चों के विरोध करने पर चौकी प्रभारी ने उनके साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद बच्चे डिप्रेशन में चले गए। जानकारी पर शुक्रवार को सैकड़ों भाजपाई नजीराबाद थाने पहुंचे। जहां उन्होंने इंस्पेक्टर राज केसर से चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाने और कार्रवाई करने की मांग की। ACP कर्नलगंज को सौंपी गई जांच
चौकी प्रभारी के थाने न आने पर नाराज भाजपाई धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की जानकारी पर एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह और उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित मौके पर पहुंचे और थाने में हंगामा करने पर कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत कराया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक हंगामा चला। एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि सेंट फ्रांसिस चर्च में शाम के समय ज्यादा भीड़ होती है। नगर कीर्तन निकलने के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए चर्च को कुछ देर के लिए बंद कराया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी पर आरोप लगाए है। प्रकरण की जांच एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/e15VYRb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply