चकेरी थानाक्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार दंपत्ति को तेज रफ्तार लोडर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी को पुलिस ने कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया। चकेरी निवासी पुरुष चंद्र पाल (50) रविवार शाम करीब 7 बजे पत्नी अनीता (48) बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे, वह मंगला विहार बड़ी पुलिया के पास पहुंचे ही थे। तभी एक तेज रफ्तार लोडर UP 78 JT 5933 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं, राहगीरों ने पुलिस की मदद से उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान देर रात अनीता ने भी दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अधार पर कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/ajcNgwh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply