चंदौसी में मोंटू ज्वेलर्स पर जीएसटी विभाग ने 21 घंटे तक छापेमारी की। इस कार्रवाई में 33 करोड़ रुपये का सोना, चांदी और हीरे बरामद किए गए। विभाग ने ज्वेलर्स से 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला है। मुरादाबाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने एक महीने तक ज्वेलर्स की रेकी की थी। 4 फरवरी को 10 अधिकारी चंदौसी पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ियां शहर के बाहर छोड़कर दोपहर 1 बजे ई-रिक्शा से सर्राफा बाजार स्थित मोंटू ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। शुरुआती दो घंटों तक बाजार में किसी को भी कार्रवाई की भनक नहीं लगी। दोपहर 3 बजे के आसपास जब सरकारी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब लोगों को जीएसटी विभाग की छापेमारी का पता चला। 21 घंटे चली इस कार्रवाई में 16638 ग्राम सोना, 875 किलोग्राम चांदी की ज्वेलरी और 34.43 कैरेट हीरे बरामद किए गए। यह सभी सामान स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं था। बरामद ज्वेलरी का अनुमानित मूल्य लगभग 33 करोड़ रुपये आंका गया है। स्टॉक रजिस्टर में केवल 439 ग्राम सोना और 120 किलोग्राम चांदी की ज्वेलरी का हिसाब मिला था। देखें 3 तस्वीरें सूत्रों के अनुसार, जीएसटी विभाग को ज्वेलर्स के पास 300 करोड़ रुपए से अधिक की सोने-चांदी की ज्वेलरी होने की जानकारी मिली थी। हालांकि, पूरी रात चली कार्रवाई के बाद विभाग केवल 33 करोड़ रुपये की ज्वेलरी ही बरामद कर सका। विभाग का मानना है कि बाजार में सोने-चांदी की दरों में गिरावट के बाद कई सर्राफा व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में ज्वेलरी में निवेश किया है। ज्वेलर्स हिमांशु अग्रवाल, जो महाजन बिसौली गेट, चंदौसी के निवासी हैं, प्रॉपर्टी डीलिंग में भी निवेश करते हैं और उनके पास अच्छी संपत्ति है। उनका कारोबार काफी समय से बाजार और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। वह धोखा काम करते थे, छोटे दुकानदार उन्हीं से सोने-चांदी के आभूषण लेते थे, सोना चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव होने से कुछ ज्वेलर्स को काफी नुकसान हुआ है तो कुछ ज्वेलर्स फायदे में है।
https://ift.tt/vylme7D
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply