DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौसी में जीएसटी कार्रवाई पर व्यापारियों का हंगामा:काली पट्टी बांधकर विरोध, अनिश्चितकालीन धरना शुरू; शंखनाद कर उत्पीड़न का आरोप लगाया

संभल के चंदौसी में जीएसटी विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी बाजार बंद रखा। सर्राफा व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान अन्य दुकानदारों ने भी उनका समर्थन किया। शिक्षामंत्री गुलाब देवी की ब्लॉक प्रमुख बेटी डॉ. सुगंधा सिंह धरना स्थल पर पहुंची हैं। उक्त विरोध बुधवार को मोंटू ज्वेलर्स की दुकान और घर पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, चार गाड़ियों में सवार होकर 20 से अधिक अधिकारी पहुंचे थे। व्यापारियों का आरोप है कि कर चुकाने के बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। व्यापारी नारेबाजी करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। दीप सर्राफ ने कहा कि जो व्यापारी अधिक कर चुकाते हैं, उन्हें ही निशाना बनाया जाता है, जबकि कर न चुकाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। चांदी और सोने के दाम काफी बढ़ गए हैं, जिससे सभी विभागों की नजर इस व्यापार पर है, इसे व्यापारियों का उत्पीड़न बताया। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी ने आरोप लगाया कि पिछले 15दिनों में जीएसटी अधिकारियों द्वारा तीन-चार बार छापेमारी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे बाजार का माहौल खराब होता है और ग्राहक भी नहीं आते, जबकि बाजार पहले से ही मंदा चल रहा है। मंसूरी ने यह भी कहा कि पिछली छापेमारी में भी जीएसटी चोरी का कोई मामला सामने नहीं आया था। राजेश जिंदल ने बताया कि महंगाई की वजह से सर्राफा बाजार में व्यापार ठप्प पड़ा है उसके बाद किसान जो 8-10 साल की चीज थी, वह मना कर गए थे अब वह निकल-निकल कर आ रहे हैं, उससे हम बहुत परेशान हैं वह पुलिस की धमकी दे रहे हैं अब ऊपर से अफसरों की छापेमारी का चंदौसी में यह पांचवा-छठा छापा लगा है। हमारी मांग है हमारा इस तरह का शोषण ना हो, हमें सुविधा मिले। किसी मंत्री या अफसर द्वारा हमें आश्वासन नहीं मिलता तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे।


https://ift.tt/KUt38qB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *