चंदौली जिले के सोहदवार गांव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक सभा का आयोजन किया। इस दौरान संगठन ने बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभा में संगठन के जिला सचिव इमरान खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सैकड़ों गरीब और मजदूरों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल भी वितरित किए गए। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अलाऊद्दीन कादरी ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ रहा है और उन्हें संगठन की नीतियों से अवगत करा रहा है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। डॉ. कादरी ने देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग आम आदमी के लिए भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग धर्म और जाति के नाम पर बांटकर सत्ता का सुख ले रहे हैं, जबकि आम आदमी विकास और रोजगार के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है। डॉ. कादरी ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव के दौरान संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाएगा। इसी उद्देश्य से बूथ स्तर पर कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शबा खान, डॉ. जकरिया अंसारी, वकील मंसूरी, नूर आलम, फारुख अहमद, साबिर अंसारी, इल्तजा हुसैन, सनउवर अंसारी, अब्दुल कय्यूम, मिनहाज अहमद, आरज़ू अंसारी, अब्बास अंसारी, अरमान शाह, शाहिद शाह, अली हसन शाह, साहिल शाह, हाफिज शाह, साजिद अली, महताब खान, मोहम्मद फारूक, सुलेमान अंसारी, अब्बास अली, नौशाद खान, कौसर अंसारी, चंदा निषाद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/u5la0vM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply