DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली में 32 किलो गांजा जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार ले जा रहे थे

चंदौली जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। लीलापुर के पास हाइवे पर एक तिपहिया टैक्सी से यह गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3.34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तिपहिया टैक्सी वाहन गांजे की खेप लेकर बिहार सीमा की ओर जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लीलापुर के पास हाइवे पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध टैक्सी को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को टैक्सी के ऊपर लगे कवर के अंदर से 22 पैकेट गांजा मिला। इसका वजन करने पर कुल 32.300 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान बिहार राज्य के गोपालगंज जनपद निवासी शशि कुमार गुप्ता और शिवशंकर भगत के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की यह खेप ओडिशा के रामपुर से ला रहे थे और इसे बिहार के गोपालगंज स्थित बजरी मोड़ ले जाने की योजना थी। पुलिस टीम अब इन तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। इस कार्रवाई में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, रावेंद्र सिंह, मो. असलम और प्रियेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


https://ift.tt/A3C24NU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *