DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली में रील बनाते समय बाइक ट्रक में घुसी:मामा की मौत, भांजा गंभीर घायल

चंदौली जिले में रील बनाते समय बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीश सराय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। मृतक की पहचान मिर्जापुर के ककरवत गांव निवासी 22 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। घायल 12 वर्षीय संजीत अहरौरा के ढोबही गांव का रहने वाला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल संजीत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष और संजीत मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान, पीछे बैठा संजीत कथित तौर पर मोबाइल पर रील्स बना रहा था। जगदीश सराय गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। संजीत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं, जिसमें एक की मौत हो गई है और दूसरे को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


https://ift.tt/dOP2TSu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *