DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली में बटाईदार किसानों की धान खरीद पर विवाद:पूर्व विधायक मनोज सिंह ने दोहरे नियम पर जताई नाराजगी

चंदौली जिले के सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने बरहनी ब्लॉक के बटाईदार किसानों की धान खरीद न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में धान खरीद के लिए दो अलग-अलग नियम लागू हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि चंदौली जनपद के धानापुर ब्लॉक में धान खरीद के लिए अलग नियम चल रहा है, जबकि बरहनी ब्लॉक में अलग नियम लागू है। उन्होंने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई कि एक ही जिले में दो स्थानों पर अलग-अलग नियम कैसे हो सकते हैं। मनोज कुमार सिंह के अनुसार, एडीएम चंदौली ने बताया था कि जो खेतीहर मजदूर पेस्की पर खेती कर रहे हैं, उनका धान खरीदा जाएगा। यह नियम धानापुर ब्लॉक में लागू भी हो गया है, जहां ऐसे किसानों को एफिडेविट की जगह व्हाइट पेपर पर काम करने की अनुमति मिल गई है। हालांकि, सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले बरहनी ब्लॉक में यह व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं हुई है। कई किसानों ने पूर्व विधायक को फोन कर बताया कि उनका सत्यापन नहीं हो रहा है। जब पूर्व विधायक ने एक लेखपाल से बात की, तो लेखपाल ने बताया कि एसडीएम सदर ने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई सत्यापन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने इस दोहरे नियम के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन इस मामले पर समय रहते ध्यान नहीं देता है, तो वे किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


https://ift.tt/Yf2qE8o

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *