DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली में चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मान दिवस:डीएम ने केला की खेती करने वाले किसान को सम्मानित किया, कहा घबराए नहीं

चंदौली जिला मुख्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम चंद्रमोहन गर्ग और कृषि उपनिदेशक भीमसेन ने किया। इसके बाद अफसरों ने चार दर्जन से अधिक प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। डीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन अन्नदाताओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और लोगों को जरूरी सुविधाएं और योजनाओं का भी लाभ मिलता रहेगा। डीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों की भलाई के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया। इसके बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने किसानों के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक खेती की ओर अग्रसर होने की जरूरत हैं। क्योंकि आधुनिक खेती करके किसान अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। किसान परशुराम सिंह, रतन सिंह सहित अन्य किसानों ने मंच से कई समस्याओं को उठाया। खासकर किसानों ने बाढ़ के दौरान किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने की मांग किया। कहा कि सर्वे होने के बाद भी प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला हैं। डीएम ने आश्वस्त किया कि किसानों के लिए जिला प्रशासन हमेशा कटिबद्ध रहता हैं। ऐसे में किसानों को घबराने की जरूरत हैं। इसके अलावा कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक खेती करने के विधियों के बारें में जानकारी दी। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव, मत्सय अधिकारी रामलाल, जेई मान सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, रतन सिंह, मणिदेव चतुर्वेदी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लकी सिंह आदि मौजूद रहे। केले की आधुनिक खेती के लिए मिला सम्मान सदर ब्लाक के गोरारी गांव के किसान हरिशरण सिंह ने खेती में आधुनिक पहल करते हुए केला की खेती किया हैं। उनके द्वारा जी नाइन केला की प्रजाति को लगाया गया हैं। फसल लगभग तैयार होने के कगार पर हैं। ऐसे में उद्यान विभाग की तरफ से हरिशरण को सम्मानित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। मंगलवार को हरिशरण सिंह की अनुपस्थित में उनके बेटे लकी सिंह को डीएम ने प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंटकर करके सम्मानित किया।


https://ift.tt/P2xGEBF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *