DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली में करेंसी दुकान से 1.25 लाख की चोरी:काउंटर पर रखा रुपए से भरा बैग लेकर भागा युवक

चंदौली में एक करेंसी एक्सचेंज दुकान से सवा लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। बुधवार को हुई घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। मुगलसराय कस्बे में विश्वास जायसवाल की करेंसी एक्सचेंज की दुकान है। बुधवार को दुकान खोलने के बाद विश्वास ने रुपयों से भरा बैग काउंटर पर रखा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचा और बैग लेकर फरार हो गया। व्यापारी ने घटना को लेकर शोर भी मचाया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि उचक्के की पहचान की जा सके। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। कोतवाल संतोष सिंह ने यह भी कहा कि काउंटर पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के इतनी बड़ी रकम रखना जोखिम भरा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए काउंटर संचालकों को सतर्क किया जाएगा। साथ ही, आज विशेष अभियान चलाकर बिना सुरक्षा के नकदी रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/soRNpzb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *