DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली पुलिस लाइन में सशस्त्र झंडा दिवस:अपर पुलिस अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को किया संबोधित

चंदौली पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। पुलिस के जवानों ने समाज को भयमुक्त रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी समाज के लोगों को पुलिस से अधिक उम्मीदें रहती हैं। कुशवाहा ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा वर्ष 1952 के 23 नवंबर को सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप पुलिस कलर यानी पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज, विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक है। यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं की अमिट धरोहर है, जो हमें प्रत्येक क्षण अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इससे हमारे पुलिसकर्मियों के त्याग और बलिदान को भी याद किया जाता है।
इसके बाद, अपर पुलिस अधीक्षक ने यूपी पुलिस के महानिदेशक का संदेश अधीनस्थों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने सभी को कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भी थानों व पुलिस चौकियों में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। एएसपी ने दोहराया कि पुलिस से समाज के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि पुलिस द्वारा समाज को भयमुक्त रखने के लिए हमेशा पहल की जाती रही है।


https://ift.tt/5mlc1vo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *