DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी को पकड़ा:पंचायत भवन चोरी का सरगना दीपक बिंद गिरफ्तार

चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी दीपक बिंद को गिरफ्तार किया है। उसे कटसिला गांव के पास हाइवे की सर्विस लेन से हिरासत में लिया गया। दीपक बिंद पड़या गांव के पंचायत भवन से लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मिर्जापुर जिले के अदलहाट थानाक्षेत्र के सुरहा गांव निवासी दीपक बिंद के रूप में हुई। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पर मुगलसराय, सैयदराजा और सदर कोतवाली में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यह मामला पिछले साल 20 फरवरी का है, जब सदर कोतवाली क्षेत्र के पड़या गांव के पंचायत भवन से लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई थी। इस घटना में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन गिरोह का सरगना दीपक बिंद तब से फरार था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध कटसिला गांव के पास हाइवे की सर्विस लेन पर मौजूद है। सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके से संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पड़या गांव के पंचायत भवन में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दीपक बिंद ने बताया कि वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साल से दूसरे शहरों में रह रहा था। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के कारण उसे अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, मो. असलम और सतीश चंद्र यादव शामिल रहे।


https://ift.tt/sRXeW7J

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *