DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली के रेलवे अस्पताल में मरीज की मौत:परिजन बोले- कार्डियक प्रॉब्लम के बाद भी नींद का इंजेक्शन देते रहे डॉक्टर, रेफर नहीं किया

चंदौली जिले के डीडीयू नगर स्थित पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल चिकित्सालय में शुक्रवार को एक मरीज की मौत हो गई। इसके बाद तीमारदारों ने अस्पताल में सुविधाओं के अभाव और डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान 69 वर्षीय जामवंत सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो रेलवे सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त थे। उन्हें कार्डियक समस्या होने पर 3 फरवरी को मंडल लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि मंडल रेल चिकित्सालय में कार्डियो मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। उन्होंने पिछले तीन दिनों से अस्पताल प्रशासन से मरीज को अन्यत्र रेफर करने का अनुरोध किया था। हालांकि, डॉक्टरों ने कथित तौर पर मरीज को नींद का इंजेक्शन लगाकर बार-बार सिर्फ आश्वासन दिया और रेफर करने से इनकार करते रहे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही मरीज की मौत हुई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। यह पहला मामला नहीं है जब मंडल रेल अस्पताल के सीएमएस और जिम्मेदार अधिकारियों पर रेफर न करने की लापरवाही का आरोप लगा है। इससे पहले भी जिले के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने इसी तरह की लापरवाही पर अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई थी। बावजूद इसके, अस्पताल में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है।


https://ift.tt/7MWE4cP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *