सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित पेढ़ गांव में गुरुवार सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया। यह घटना पेढ़ गांव में पंचायत भवन के पास एक खेत में हुई। ग्रामीणों ने सुबह करीब 8 फीट लंबे मगरमच्छ को देखा, जिससे वे हैरान रह गए। मगरमच्छ की फुंफकार सुनकर लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर वन दारोगा देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, अंगद, ओमप्रकाश पाल और राकेश की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रस्सी और बांस के सहारे लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। दोपहर करीब 1 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पेढ़ गांव में पंचायत भवन के पास से पकड़ा गया यह 8 फीट लंबा नर मगरमच्छ था। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे ग्रामीण इलाकों में नदियों, तालाबों, खेतों और झाड़ियों के पास सावधानीपूर्वक आवागमन करें। ज्ञानेश कुमार ने लोगों को सतर्क रहने और कहीं भी मगरमच्छ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने का आग्रह किया।
https://ift.tt/G1RlHMd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply