DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घुघली थाने के एसओ पर अमर्यादित भाषा के आरोप:महराजगंज में पुलिसकर्मियों और लोगों से दुर्व्यवहार को लेकर आक्रोश

महाराजगंज के थाना घुघली में तैनात एसओ गौरव कुंवर सिंह पर पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों से अमर्यादित व अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के चलते पुलिस महकमे के भीतर असंतोष का माहौल है। वहीं लोगों में भी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व थाने के मुंशी को देर रात एक स्थान पर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। उस समय अन्य पुलिसकर्मी उपलब्ध न होने के कारण मुंशी स्वयं ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी से लौटने के बाद उसके सो जाने को लेकर थानाध्यक्ष और मुंशी के बीच कहासुनी हो गई। जो बाद में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बना हुआ है। इसी पृष्ठभूमि में हाल ही में लोक अदालत की नोटिस तामिला को लेकर थानाध्यक्ष द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। इस बातचीत का ऑडियो सामने आया है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि इस तरह के व्यवहार से मानसिक दबाव बढ़ रहा है। थाने का कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक से जांच कराई जा रही है। अगर एसओ दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/03cJ9PB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *