घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के यमुना पट्टी तिरहर क्षेत्र में शीतलहर से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाई जा रही है। इसी क्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से 460 कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण ग्राम कटरी महुआपुरवा, हरदौली काटार, कोरो, इमरतेपुर, गिरिंदापुर और ऊपरपुरवा में किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में घाटमपुर विधानसभा की विधायक सरोज कुरील ने अपने हाथों से जरूरतमंद, गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। घाटमपुर अपना दल (एस) से विधायक सरोज कुरील ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय वर्ग को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो, इसके लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र लोगों तक समय से सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। कंबल पाकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विधायक सरोज कुरील का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इस सहायता से उन्हें कड़ाके की ठंड में काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/q3B0hdg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply