कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में सामने आए लव जिहाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, बुधवार को पुलिस ने लव जिहाद के आरोपी आमिर जैदी की घाटमपुर कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पैदल परेड कराई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। परेड के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया और कहता रहा- “साहब गलती हो गई, अब दूसरी लड़की को नहीं देखूंगा।” बताया गया कि आरोपी युवक पर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप है। पीड़िता की शादी तय होने पर आरोपी ने उसके होने वाले ससुराल पक्ष को भी भड़काने की कोशिश की थी, जिससे उसका रिश्ता टूट गया था। 2 तस्वीर देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
https://ift.tt/8T0RXne
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply