घाटमपुर क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में परमार्थ सेवा समिति द्वारा गरीब व निराश्रित 101 लोगों को समिति के सदस्यों ने रजाई वितरित की। इस दौरान यहां पर आए गरीब लोगों को खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित की गई है। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसमें गांव व क्षेत्र के आसपास के गरीब व असहाय लोगों को चिह्नित कर उन्हें रजाई दी जाती है। 101 लोगों को वितरित की गई रजाई
पतारा क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में महावीर परमार्थ सेवा समिति द्वारा रजाई दान व खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष रज्जन सविता ने बताया कि हर साल की भांति यहां पर मंदिर परिसर में रजाई दान का आयोजन किया गया। बताया कि समिति के सदस्य गांव क्षेत्र में गरीब व असहाय निराश्रित और जरूरतमंदों को खोजकर उनके नाम सूची में शामिल करते हैं। इसके बाद यहां पर उन्हें रजाई वितरित की जाती है। साथ ही यहां पर आने वाले भक्तों व लोगों के लिए मंदिर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है। यहां पर पहुंचकर भक्त भारी संख्या में प्रसाद चखते हैं। समिति के सदस्य यहां पर अपना शारीरिक सहयोग देते हैं। इस दौरान यहां पर रज्जन, सविता, डॉ. राजेश कुमार श्याम प्रकाश, कृष्ण स्वरूप गुप्ता, विजय गुप्ता, सुनील शुक्ला, हिमांशु तिवारी, संदीप शर्मा, अजय, गोल्डी तिवारी, संजीव भारती आदि लोग मौजूद रहे।
https://ift.tt/jpvt6yh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply