DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घाटमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म:अरहर के खेत में शौच के लिए गई किशोरी को दबोचा था, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

कानपुर के घाटमपुर में 15 वर्षीय नाबालिग अरहर के खेत में शौच के लिए गई थी, तभी गांव के रहने वाले युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि नाबालिग के साथ अरहर के खेत में जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी युवक रवि यादव को गुरुवार को न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया है। घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
जाने क्या है, पूरा मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मां ने पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में बताया था, कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी गांव के किनारे स्थित अरहर के खेत में शौच करने के लिए गई थी, तभी गांव क रहने वाला युवक रवि यादव ने उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उनकी बेटी ने घर आकर आप बीती बताइ तो वह शिकायत करने युवक के घर पर पहुंची थी, तभी युवक के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की है। इसके बाद उन्होंने पतरा चौकी पहुंचकर शिकायत की लेकिन चौकी पुलिस ने जांच के नाम पर उन्हें टरका दिया। इसके बाद उन्होंने घाटमपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पास्को एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है।


https://ift.tt/QsR1XeE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *