DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घर में घुसने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:राम तीर्थ, पत्नी और बेटे पर हत्या का केस दर्ज

अंबेडकरनगर में नशे की हालत में एक युवक गांव के ही एक घर में घुस गया। घर की युवती ने युवक को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद परिजनों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए। उसे लाठी-डंडे और लात घूंसों से पीटा। पिटाई के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्या के आरोप में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र का है। मामले को विस्तार से जानते हैं… पलई कल्याणपुर गांव में विपुल सिंह (35) उर्फ अंकुर अपने पिता राम सकल सिंह, मां सोनी सिंह, एक बहन और एक छोटे भाई के साथ रहता था। 6 साल पहले मंदिर में उसकी शादी हुई थी, लेकिन 6 महीने बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई थी। रविवार की रात करीब 12 बजे विपुल घर से निकला। विपुल नशे की हालत में गांव के ही रामतीरथ के घर में घुस गया। घर में घुसते ही रामतीरथ की बेटी ने विपुल को देख लिया। उसने तुरंत शोर मचा दिया। इसके बाद रामतीरथ उसकी पत्नी और बेटे अतुल ने विपुल को पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसे लाठी-डंडे और लात-घूंसों से जमकर पीटा। विपुल लगातार उसे छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुके। विपुल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से विपुल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों को जैसे ही विपुल के मौत की खबर मिली वो फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीओ सिटी नीतीश तिवारी ने बताया- पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/cNeb13l

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *