लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता का सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देर से संचालित हुईं। सुबह तड़के से ही रनवे पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण विमान परिचालन प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो, कोहरे की वजह से लैंडिंग और टेकऑफ में एहतियात बरतनी पड़ी। पायलटों को लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर के तहत उड़ानें संचालित करनी पड़ीं, जिससे शेड्यूल बिगड़ गया। कई फ्लाइटें हवा में होल्ड रहीं, जबकि कुछ को देरी से लैंड करने की अनुमति दी गई। आगमन उड़ानें देरी से पहुंचीं घने कोहरे के कारण देश-विदेश से लखनऊ आने वाली कई उड़ानें घंटों देरी से एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जिनमें – OV 705 (मस्कट): निर्धारित समय 03:45, वास्तविक आगमन 10:30 XY 896 (दम्माम): 05:15 के बजाय 10:24 IX 1026 (मुंबई): 08:35 के बजाय 09:41 XY 333 (रियाद): 09:00 के बजाय 09:43 S5 228 (जर्ग): 10:10 के बजाय 10:50 IX 194 (दुबई): 11:30 के बजाय 12:08 S5 222 (केक्यूएच): 16:55 के बजाय 17:12 इन उड़ानों में सवार यात्रियों को विमान के भीतर और टर्मिनल पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने की शिकायत भी की। प्रस्थान उड़ानें भी प्रभावित सिर्फ आगमन ही नहीं, बल्कि लखनऊ से रवाना होने वाली उड़ानों पर भी कोहरे का असर दिखा – IX 2173 (दिल्ली): सुबह 09:30 के बजाय 16:30 पर रवाना 6E 758 (दिल्ली): 14:35 के बजाय 14:50 S5 229 (जर्ग): 17:25 के बजाय 18:15 देरी के चलते यात्रियों को टर्मिनल पर घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें समय पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे असुविधा और बढ़ गई।
https://ift.tt/E3kJniD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply