DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

घना कोहरे के चलते मुंबई की फ्लाइट कैंसिल:4 ट्रेनें रद्द, कम विजिबिलिटी से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित

बरेली में घने कोहरे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर कम विजिबिलिटी के चलते बरेली-मुंबई और मुंबई-बरेली की फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। इससे पहले मंगलवार को भी दोनों ओर की उड़ानें कोहरे की वजह से रद्द की जा चुकी हैं। लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। 12 दिसंबर को भी कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर साफ दिखा था। उस दिन बरेली-बैंगलोर की फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया था, जबकि बैंगलोर-बरेली की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा था। बीते कुछ दिनों से कोहरा हवाई सफर के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। हवाई सफर के साथ रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित
घने कोहरे की वजह से सिर्फ फ्लाइट ही नहीं, बल्कि रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बरेली होकर अलग-अलग स्टेशनों को जाने वाली 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। ये ट्रेनें रद्द रहीं ये ट्रेनें देरी से चलीं बुधवार को मुंबई फ्लाइट रद्द, 461 यात्री प्रभावित
बुधवार को बरेली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया था। इस फ्लाइट के कैंसिल होने से करीब 461 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। कई यात्री जरूरी काम और कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए मुंबई जा रहे थे, लेकिन अचानक उड़ान रद्द होने से उनकी पूरी प्लानिंग बिगड़ गई। मुंबई और बैंगलोर रूट पर चलती हैं नियमित उड़ानें
फिलहाल बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बैंगलोर के लिए इंडिगो की नियमित उड़ानें संचालित होती हैं। मुंबई के लिए फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरती है। वहीं बैंगलोर के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट शेड्यूल है। यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
लगातार फ्लाइट रद्द होने, ट्रेनें लेट और कुछ ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ठंड, घना कोहरा और अनिश्चित शेड्यूल ने सफर को मुश्किल बना दिया है। अब यात्रियों की नजरें मौसम साफ होने और यातायात व्यवस्था के सामान्य होने पर टिकी हैं।


https://ift.tt/5Rspu6y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *