ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग की एक और घटना सामने आई है। बुधवार रात नरौली गांव में हुई इस घटना में 16 वर्षीय तनिष्क के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना नरौली गांव में बुधवार रात अजीत की बेटी की बरात के दौरान हुई। बरात गाजियाबाद के लोनी से आई थी। बरात चढ़त के समय लड़के पक्ष की ओर से की गई हर्ष फायरिंग में तनिष्क के पैर में गोली लगी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायल तनिष्क को तुरंत ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। हर्ष फायरिंग में शामिल लोगों की तलाश जारी जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। शुरुआत में दोनों पक्ष मामला दर्ज नहीं कराना चाहते थे और बारात भी विदा हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर हर्ष फायरिंग में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इसी कोतवाली क्षेत्र में 15 दिन के भीतर हर्ष फायरिंग की यह दूसरी घटना है। इससे पहले, नगला चमरू गांव में बरात चढ़त के दौरान 10 वर्षीय कृष के सिर में गोली लगी थी। कृष का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है, हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
https://ift.tt/WaEXreI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply