DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ग्रेटर नोएडा में थार ने खड़ी कार को मारी टक्कर:घटना CCTV में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

ग्रेटर नोएडा में एक थार चालक ने घर के बाहर खड़ी कार को टक्कर मार दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब थार चालक की तलाश कर रही है। घटना सोमवार दोपहर को बीटा टू थाना क्षेत्र के अल्फा 1 सेक्टर में हुई। एक काले रंग की थार गाड़ी ने घर के बाहर खड़ी हुंडई आई10 कार को टक्कर मारी। टक्कर के समय कार के पास एक बुलेट भी खड़ी थी। टक्कर से कार और स्कूटी दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। थार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सामने के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि थार चालक कितनी तेज़ी से कार को टक्कर मारता है और फिर घटनास्थल से भाग निकलता है। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीटा 2 पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और थार चालक की तलाश जारी है।


https://ift.tt/w6EvWIJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *