कौशांबी में एक ग्राम विकास अधिकारी (VDO) को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। VDO एक सप्ताह पहले रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे और फिर नाटकीय ढंग से घर लौटे थे। यह मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र का है। बंथरी गांव निवासी शिव गोविंद ने सराय अकिल थाने में अपने भाई राम गोविंद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राम गोविंद कौशांबी ब्लॉक कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वह 12 दिसंबर को ब्लॉक ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। प्रार्थना पत्र के आधार पर सराय अकिल थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। एक सप्ताह बाद राम गोविंद नाटकीय ढंग से घर लौट आए। जांच में सामने आया कि उन्होंने एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे और बाद में शादी से इनकार कर रहे थे। आरोप है कि महिला को फंसाने के लिए ही उन्होंने गायब होने का नाटक रचा था। पीड़ित महिला ने सराय अकिल थाने में राम गोविंद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ चायल अभिषेक सिंह के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी ने महिला को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया था। महिला की तहरीर के आधार पर शनिवार शाम को पुलिस ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
https://ift.tt/TQCE03h
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply