कानपुर नगर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र के परास गांव में पुरानी पानी टंकी गिराने का ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध किया। ग्रामीणों के कड़े विरोध के कारण टंकी ध्वस्त करने पहुंची मशीन को वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के टंकी गिराने से आने वाली गर्मी में हजारों लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में इसी टंकी से परास गांव के लगभग 1500 घरों और आसपास के करीब 10 गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विरोध कर रहे ग्रामीण निखिल, अभिनव, अनुज, राम किशोर और अजय सहित लगभग 50 लोगों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन को पहले नई पानी टंकी का निर्माण कराकर समुचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके बाद ही पुरानी टंकी को गिराने की कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी तैयारी के ध्वस्तीकरण का प्रयास जनहित के खिलाफ है। उन्होंने मौके पर अधिकारियों से भी बात की और चेतावनी दी कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होगी, वे पुरानी टंकी को ध्वस्त नहीं होने देंगे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी का मौसम नजदीक होने के कारण जनहित को ध्यान में रखते हुए पहले दूसरी टंकी का निर्माण कराया जाए, उसके बाद ही पुरानी टंकी हटाई जाए।
https://ift.tt/7ebKsI8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply