DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गौशाला में लापरवाही मामले में VDO निलंबित, प्रधान को नोटिस:कानपुर देहात में मृत गौवंशों के निस्तारण नहीं होने पर कार्रवाई

कानपुर देहात के सन्दलपुर विकास खंड अंतर्गत धरमपुर ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कर्तव्यपालन में लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी सरफराज हुसैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि ग्राम प्रधान संजय सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई। उपजिलाधिकारी सिकन्दरा की जांच रिपोर्ट तथा खंड विकास अधिकारी सन्दलपुर और तहसीलदार सिकन्दरा के संयुक्त स्थलीय निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि गौशाला में आहार और साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य थी, लेकिन एक मृत गौवंश का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया गया था। इसके अलावा, एक अन्य मृत गौवंश को कुत्तों द्वारा नोचे जाने की घटना भी सामने आई, जिसे जांच में प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की। यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के निर्देश पर की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गौवंश संरक्षण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने तहसील, ब्लॉक और जिला स्तर की समितियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृत पशुओं के वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता व्यवस्था, पर्याप्त आहार, चिकित्सा सुविधाओं और मानवीय संवेदनशीलता को अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया गया है।


https://ift.tt/17YpB6q

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *