DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोवा सड़क हादसे में गाजीपुर के दो भाइयों की मौत:परिवार में मातम, बुधवार को आएंगे शव

गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विद्यापति गांव निवासी दो सगे भाइयों की गोवा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओमप्रकाश यादव (52) और जयप्रकाश यादव (40) के रूप में हुई है। यह घटना रविवार को हुई, जिसमें एक भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ा। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई गोवा के रत्नागिरी क्षेत्र में हाइवा और पोकलेन चलाने का काम करते थे। वे स्वर्गीय चंद्रिका यादव के पुत्र थे। रविवार को दोनों भाई किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर पहाड़ी किनारे सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सहित दोनों भाई खाई में जा गिरे। इस हादसे में ओमप्रकाश यादव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जयप्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर स्थित उनके परिवार में शोक छा गया। गांव के प्रधान राजेंद्र यादव ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव लाए जाएंगे। ओमप्रकाश यादव के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जबकि जयप्रकाश यादव के दो बेटे हैं। दोनों भाइयों की असामयिक मृत्यु से परिवार में गहरा दुख है।


https://ift.tt/XJbzCHU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *