गोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट और आग लगने से 25 लोगों की मौत में कानपुर के कल्याणपुर का युवक की भी मौत हो गई है। मौत की जानकारी मिलने के बाद से घर पर मातम छाया हुआ है। इसके साथ ही परिवार के लोग शव लेने के लिए गोवा रवाना हो गए हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि जिस नाइट क्लब में हादसा हुआ है वहां पर युवक नौकरी करता था। मूलरूप से नेपाल निवासी सुनीता सिंह का बेटा रोहन सिंह (28) कानपुर के कल्याणपुर बारासिरोही गोपालपुरम में रहने वाले उनके भाई कुंवर सिंह के यहां पर रहता था। कुवंर सिंह ने बताया कि उनका भांजा रोहन बचपन से उनके घर में रहता था। वह पहले कानपुर के कई बार और रेस्टोरेंट में काम किया था। इसके बाद गोवा में अच्छे पैसे मिलने के चलते फरवरी 2024 में गोवा के क्लब में नौकरी करने चला गया था। बातचीत के दौरान कुंवर सिंह ने बताया कि उनका एक बेटा मुंबई में नौकरी करता है। हादसे के बाद गोवा की पुलिस और अफसरों ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद हादसे में रोहन के मौत की जानकारी दी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुंबई निवासी विजय और परिवार के लोग गोवा के लिए रवाना हो गए। अब शव को कानपुर लाने के बाद रोहन का अंतिम संस्कार होगा। वहीं, रोहन की मां सुनीता सिंह बेटे के मौत की जानकारी मिलने के बाद नेपाल से कानपुर के लिए रवाना हो गई हैं। डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में कल्याणपुर के युवक के मौत की जानकारी जिला प्रशासन को मिली थी। इसके बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी गई है।
https://ift.tt/H2JXfVE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply