लखीमपुर खीरी के बांकेगंज चौकी क्षेत्र के सरकारपुर गांव में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने गांव के ही एक रिटायर्ड दरोगा पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है, जिससे आहत होकर किशोर ने यह कदम उठाया। मैलानी पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। 16 वर्षीय विवेक भार्गव की गांव निवासी रिटायर्ड दरोगा ओमप्रकाश से कुछ बातचीत हुई थी। शाम करीब 7 बजे विवेक ने फांसी लगा ली। इसके बाद उसका भाई उसे बांकेगंज सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि ओमप्रकाश ने उसके भाई को मारा-पीटा था। दूसरे पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड दरोगा ओमप्रकाश वर्तमान में बरेली में रहते हैं और सरकारपुर गांव में उनकी कृषि योग्य भूमि है, जिसके सिलसिले में वह अक्सर गांव आते-जाते रहते हैं। बताया जा रहा है कि मृतक किशोर का बड़ा भाई कच्ची शराब का धंधा करता है, जिससे रास्ते में शराबियों की भीड़ लगी रहती है। शुक्रवार शाम को भी इसी भीड़ को लेकर दरोगा ओमप्रकाश ने विवेक को समझाया था, जिसके बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। मैलानी थानाध्यक्ष बृजेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।
https://ift.tt/ejQfqnE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply