DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर स्टूडेंट्स को मिलेगा 50 करोड़ की स्कॉलरशिप का लाभ:चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लांच किया ‘CUCET 2026 पोर्टल, 2000 स्टूडेंट्स को फायदा

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने शनिवार को गोरखपुर में एक 50 करोड़ की स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच किया। इस पहल से गोरखपुर और आस-पास के स्टूडेंट्स को पढाई के लिए बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स एक कॉमन इंट्रेंस टेस्ट देंगे। उस टेस्ट में मिले मार्क्स के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी होगी। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम पूरे एक साल के कोर्स फीस का 15 परसेंट से शुरू होगा और 100 परसेंट तक दिया जाएगा। यह पर्सेंटेज स्टूडेंट्स के मार्क्स और कुछ क्राइटेरिया पर निर्धारित होंगे। ऐसे करें आवेदन
इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए स्टूडेंट्स को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल https://cucet.cuchd.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। उसके बाद एग्जाम देना होगा। एग्जाम में मिले मार्क्स के अनुसार ही उसे स्कॉलरशिप मिलेगी। खास बात यह है कि स्टूडेंट्स की सुविधा को देखते हुए यह एग्जाम ऑनलाइन करवाया जाएगा, ताकि कहीं से भी एग्जाम दिया जा सके। एंट्रेंस टेस्ट के लिए 7 फरवरी से ही आवेदन किया जा सकता है। यह पोर्टल मई महीने तक खुले रहने की संभावना है। अच्छा परफॉर्म करने पर हर साल मिलेगा लाभ
इस स्कॉलरशिप को एक बार हासिल करने वाला स्टूडेंट्स अगर पहले साल अपने कोर्स के एग्जाम में 75 प्रतिशत तक का रिजल्ट बनाता है, तो उसे आगे के अन्य वर्षों के लिए भी स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। अब तक 2,000 स्टूडेंट्स को मिली स्कॉलरशिप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के प्रो वाइस चांसलर डॉ थिपेंद्र पी सिंह, ने बताया कि सीयूसीईटी 2026 स्कॉलरशिप योजना ने अपने पहले ही शैक्षणिक सत्र में प्रभावशाली परिणाम दिए हैं। योजना के तहत अब तक 2,000 से अधिक छात्रों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीयूसीईटी का उद्देश्य फाइनेंशियल बैरियर्स कम करना, एकेडमिक आकांक्षाओं को सपोर्ट करना और प्रदेश के युवाओं के लिए एआई-बेस्ड शिक्षा व रोजगार के नए अवसर तैयार करना है। उन्होंने बताया- गोरखपुर में इस प्रोग्राम को लांच करने का उदेश्य यही है कि पूर्वांचल के स्टूडेंट्स को दिल्ली, बैंगलोर या गुड़गांव जैसे बड़े शहरों की भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्हें पास में ही बेहतरीन हायर एजुकेशन का अवसर मिलेगा।


https://ift.tt/wURnA9v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *