DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर मे 15 फरवरी को दिखेगा शिवरात्रि का भव्य मेला:नगर आयुक्त ने देखी तैयारी, साफ-सफाई और कूड़ा कम करने पर दिया जोर

गोरखपुर में महाशिवरात्रि को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महादेव झारखंडी मंदिर का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण 15 फरवरी को शिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में किया गया। निरीक्षण के बाद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक भी आयोजित की गई। हर बार की तरह इस बार भी भव्य स्वरूप देने में सभी लोग जूट हुए हैं। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग लाइन लगाई जाती है। भोर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू होने लगता है। गोरखपुर समेत आसपास के एरिया से लगभग हजारों लोग इस दिन मंदिर पहुंचते हैं। निरीक्षण के दौरान वार्ड के पार्षद रणंजय सिंह जुगनू सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बैठक में शिवरात्रि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने मेले के दौरान साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट की सुविधा और भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि- शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जाएं ताकि किसी को असुविधा न हो। नगर निगम और मंदिर समिति आपसी समन्वय से कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सफल बनाए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।


https://ift.tt/iTKrH09

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *