DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में 300 बालिकाओं का हुआ हेल्थ चेकअप:स्कूल में लगाया गया शिविर, सही खानपान को लेकर दी गई जानकारी

गोरखपुर में बालिका दिवस पखवाड़ा के तहत सहजनवा के सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के स्वास्थ्य की स्थिति की जांच कर उन्हें जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम का आयोजन समाज कल्याण अधिकारी डॉ. वशिष्ठ सिंह के सहयोग से और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर की अध्यक्षता में किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा की मेडिकल टीम ने विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 300 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान आंखों की जांच, दांतों की जांच, हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड प्रेशर जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बालिकाओं को आसान शब्दों में बताया गया कि सही खानपान, साफ-सफाई और समय-समय पर जांच क्यों जरूरी है। उन्हें अपनी सेहत से जुड़े छोटे-छोटे लक्षणों पर ध्यान देने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय में पिक कार्ड जूनियर का शुभारंभ किया गया। कार्ड में दर्ज सभी बिंदुओं की जानकारी बालिकाओं को सरल भाषा में दी गई, ताकि वे स्वास्थ्य से जुड़ी बातों को आसानी से समझ सकें। बालिकाओं को आयरन टैबलेट और एल्बेंडाजोल टैबलेट के सेवन का सही समय, सही मात्रा और उपयोग की विधि के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि दवाओं का लाभ सही तरीके से मिल सके।
डिजिटल वन केंद्र का हुआ निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विद्यालय परिसर में संचालित डिजिटल वन केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, आर्मी फोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं और अन्य प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क साइबर क्राइम जागरूकता और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे सराहनीय बताया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का साफ और व्यावहारिक संदेश दिया गया।


https://ift.tt/vOeMqlV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *