DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में 17 फरवरी से सोलर रेडियन्स प्रीमियर लीग:IPL पैटर्न पर होंगे सभी मुकाबले, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

गोरखपुर में क्रिकेट के स्तर को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। गोरखपुर में पहली बार IPL की तर्ज पर सोलर रेडियन्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय प्रोफेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता 17 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी को ग्रैण्ड फिनाले के साथ संपन्न होगी। यह आयोजन स्वर्गीय प्रद्युम्न शाही की स्मृति में किया जा रहा है। सोलर रेडियन्स प्रीमियर लीग का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड, मुगलहा में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता को पूरी तरह प्रोफेशनल मैनेजमेंट और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ आयोजित किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट जैसा अनुभव मिले और दर्शकों को उच्च स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट देखने को मिले। पांच दिन लगातार होंगे हाई-वोल्टेज मुकाबले
आयोजन समिति के संयोजक प्रमोद शाही ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह टूर्नामेंट पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले लीग और नॉकआउट पैटर्न पर खेले जाएंगे, जिससे हर मैच निर्णायक होगा और रोमांच पूरे आयोजन के दौरान बना रहेगा। प्रतियोगिता में केवीसी, सिविल वारियर, ओम फैविको, विनायक वारियर्स, इडेन, अखण्ड इलेम, खानदान राइनोज, आरएमवीएल, नेशनल जीन, गोरखपुर टाइटस, स्पार्टन, वीएसजे सुपर किंग्स, शिवम आर्नामेंट्स, स्काई इवेंट्स, एसडी इंटरनेशनल स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित और मजबूत टीमें मैदान में उतरेंगी। स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा पहचान का अवसर
आयोजकों ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है। प्रोफेशनल माहौल में खेलने से खिलाड़ियों को अनुशासन, मैच टेम्परामेंट और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वास्तविक समझ मिलेगी, जिससे वे भविष्य में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकेंगे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बच्चों की दो टीमों के बीच एक विशेष प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा। इसका उद्देश्य कम उम्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें बड़े मंच का अनुभव देना है, ताकि भविष्य में जिले को नई और मजबूत क्रिकेट प्रतिभाएं मिल सकें।


https://ift.tt/O3lVA85

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *