DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में सोमवार को बिजली शटडाउन रहेगा:रोड चौड़ीकरण-लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की है अपील

गोरखपुर में चल रहे रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण सोमवार को कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कार्य यातायात और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर से जुड़े 11 केवी राम जानकी नगर, नकहा और फेस फोर फीडर, वहीं विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर से जुड़े 11 केवी बक्शीपुर और दीवान बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार निर्धारित कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने दैनिक कार्यों की आवश्यक तैयारी पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।


https://ift.tt/T49QJCA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *