DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में सर्दी ने बढ़ाई सिहरन:घने कोहरे से ढकीं सड़कें, तापमान में गिरावट जारी

गोरखपुर में सर्दी अब पूरी रफ्तार पकड़ चुकी है और तापमान लगातार नीचे जा रहा है। शनिवार की सुबह शहर घने कोहरे की परत से ढका रहा। विजिबिलिटी इतनी कम है कि कई इलाकों में सड़कें लगभग धुंधली दिखाई दे रही और गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही। ठंड का असर इतना बढ़ा है कि सुबह वॉक करने वालों की संख्या भी काफी कम दिखी।मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। हालांकि दिन में धूप निकलने पर थोड़ी राहत संभव है, लेकिन शाम और रात में पछुआ हवाओं के चलने से तापमान फिर नीचे जाएगा और सर्दी और तेज महसूस होगी। पश्चिमी विक्षोभों के चलते रहेगा कोहरा मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान हवा में नमी बनी रहेगी, जिससे कोहरे की घनत्व कम होने की बजाय बढ़ सकती है। घना कोहरा सुबह और देर रात के समय परेशानी बढ़ाता रहेगा। वैज्ञानिक ने बताया कि बीते सप्ताह दो पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने के बाद प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी और पछुआ हवाएं चलीं। इनके कारण पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और ठंड का प्रभाव कुछ दिनों तक ऐसे ही बना रहेगा। तराई क्षेत्रों के लिए भारी चेतावनी
मौसम विभाग ने तराई इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। निम्न क्षोभमंडलीय स्थिरता के कारण अगले तीन दिनों तक बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। इससे सड़क यातायात और रेल सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं। ट्रेनें लेट हो सकती हैं और राजमार्गों पर भी वाहनों की गति काफी धीमी रहने की संभावना है।


https://ift.tt/GJb5TEy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *