DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में शनिवार को रहेगी घंटों बिजली बाधित:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में शनिवार को विद्युत विभाग के विभिन्न अनुरक्षण, मरम्मत और विकास कार्यों के चलते कई इलाकों में तय समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने पहले से सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने को कहा है। सर्किट हाउस उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में चार घंटे बिजली नहीं
33/11 केवी उपकेंद्र सर्किट हाउस पर अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडर बंद रहेंगे। इस अवधि में सर्किट हाउस, नौका विहार, लेक व्यू, वैशाली, गंभीर नाथ प्रेक्षागृह समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सीएम ग्रिड योजना के काम से राप्तीनगर फेस थर्ड प्रभावित
सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत चल रहे कार्य के कारण राप्तीनगर फेस थर्ड और बशारतपुर इलाके में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग से कई फीडर ठप
शहर में रोड चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर से जुड़े 11 केवी राम जानकी नगर, नकहा और फेस फोर फीडर की सप्लाई भी सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने कहा है कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।


https://ift.tt/82NxRXW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *