DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में लगातार बढ़ रही ठंड:सुबह की गलन और हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, 20 दिसंबर तक ऐसे ही शुष्क रहेगा मौसम

गोरखपुर में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। सुबह के समय गलन और लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। हालात यह हैं कि तड़के सुबह घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। बाहर निकलने वाले लोग पूरी तरह गर्म कपड़ों में ढके नजर आ रहे हैं। भले ही अभी कोहरा नहीं है और सड़कों पर दृश्यता सामान्य बनी हुई है, लेकिन हवा में मौजूद नमी के चलते ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सुबह और देर शाम सबसे ज्यादा गलन दर्ज की जा रही है। तापमान सामान्य से नीचे, गलन ने बढ़ाई परेशानी मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि तापमान के ये आंकड़े सामान्य लग सकते हैं, लेकिन ठंडी हवाओं और नमी के कारण ठंड का असर असामान्य रूप से ज्यादा है। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में और बदलाव के संकेत दिए हैं। दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड और तेज होगी और सुबह-शाम गलन का असर बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ- पुरवा हवाओं का बढ़ता प्रभाव मौसम वैज्ञानिक डॉ कैलाश पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं का असर गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम जताई गई है। आने वाले दिनों में सुबह के समय छिछला से मध्यम और कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में तड़के यात्रा करने वाले लोगों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


https://ift.tt/e8IfPwA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *