DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों की बिजली बंद रहेगी:लाइन शिफ्टिंग, सीएम ग्रिड योजना से छह घंटे आपूर्ति बाधित

गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों में अनुरक्षण, लाइन शिफ्टिंग और सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी रखने की अपील की है। लोहिया उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में छह घंटे बिजली कटौती
33/11 केवी लोहिया उपकेंद्र के सभी फीडर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चिड़ियाघर, लोहिया एनक्लेव, कांसीराम, रामगढ़, डांगीपर, लालपुर टीकर, यूनियन बैंक, पाम पैराडाइज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत राप्तीनगर फेस थर्ड की सप्लाई बंद
सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्य के कारण राप्तीनगर फेस थर्ड इलाके में भी रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। रोड चौड़ीकरण कार्य से राम जानकी नगर फीडर प्रभावित
रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर से जुड़े 11 केवी राम जानकी नगर फीडर की बिजली आपूर्ति रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग का कहना है कि सभी कार्य तय समय पर पूरे कर लिए जाएंगे और इसके बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से असुविधा को देखते हुए सहयोग करने की अपील की गई है।


https://ift.tt/I5iWvAP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *