गोरखपुर में मंगलवार को युवा चेतना समिति की ओर से गोल्ड मेडल अवार्ड का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की ओर शहर के साहित्यकार, रंगमंच कर्मी और अन्य लोगों सहित विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी और कोचो को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान अवॉर्ड पाने वाले रेसलर आदित्य गुप्ता ने कहा- पांच साल पहले मैंने गांव के अखाड़ें से कुश्ती शुरू की थी। तब सोचा नहीं था कि एक दिन देश विदेश तक खेलूंगा। लेकिन कोच सर की मेहनत और मेरी लगातार प्रैक्टिस की वजह से यह मुकाम हासिल की है। आज मुझे युवा चेतना समिति की ओर से अवॉर्ड मिला। मुझे बहुत अच्छा लगा कि मेरी मेहनत का शहर के लोग सम्मान करते हैं। अभी तो ये शुरुआत है, एक दिन मैं ओलंपिक में खेलकर देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आऊंगा। बचपन से खेल में लगता था मन
आदित्य के पिता सुरेश कसौधन ने बताया- बचपन से ही बेटे का मन खेल-कूद में ज्यादा लगता था। मैंने इस बात पर ध्यान दिया और इसे कुश्ती खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। जब जहां जैसी जरूरत होती है हर समय उसके साथ दिया और आगे भी देता रहूंगा। मसाला बेच कर पिता ने किया सपोर्ट
विनोद कसौधन ने बताया- आदित्य के पिता हमारे समाज के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने बच्चों के लिए कुछ अलग सोचा। उन्होंने मसाला बेच कर अपने बच्चों का साथ दिया। आज उनका बेटा आदित्य पूरे समाज का नाम रोशन कर रहा है। शुरुआत से ही दिखी प्रतिभा
कोच चंद्रपाल ने बताया- पांच साल पहले जब आदित्य मेरे पास आएं थे तब उनके अंदर मुझे अलग प्रतिभा दिखी। मैंने हर प्रयास किया कि वो आगे बढ़े। उसकी मेहनत और लगन का असर है कि वो विश्व चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर चुका है। अवॉर्ड पाने वाले रेलवे के रेसलिंग कोच ने बताया- पूर्वांचल क्षेत्र में कुश्ती पहले के अपेक्षा कम हुई है। बच्चे अच्छा कर रहे हैं। गार्जियन को बच्चों की डाइट पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। नेशनल में लाऊंगी गोल्ड- जया
कराटे खिलाड़ी जया शुक्ला ने बताया- मैं पिछले 6 साल से कराटे खेल रही। मुझे यह अवॉर्ड स्टेट लेवल पर गोल्ड लाने के लिए मिला है। मुझे बहुत खुशी है कि शहर में मेरे टैलेंट को सम्मान दिया गया। मैं नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल ला चुकी हूं। अभी मेरा टारगेट गोल्ड लाने का है। अवॉर्ड पाकर मिला मोटिवेशन
16 साल की कीर्ति यादव को भी युवा चेतना अवॉर्ड मिला। खुशी जताते हुए उन्होंने कहा- मुझे यह अवॉर्ड मिला है जिसके बाद और मोटिवेट हुई। आगे और ज्यादा मेहनत करूंगी। हर गेम में गोल्ड पर ही नजर रहेगा।
https://ift.tt/yePAKu6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply