गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में 20 साल की शिवानी निषाद की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के बाथरूम में उनका खून से सना शव मिला। जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर झंगहा थाने की पुलिस और डॉग स्कॉवयड टीम पहुंची। घर जाकर जांच पड़ताल शुरू की। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर 2 लक्ष्मीपुर की नोहरी देवी की बेटी शिवानी शुक्रवार को मायके आई थी। आठ माह पहले शादी के बाद वह विदा होकर ससुराल चली गई थी। घर में बड़े पापा की लड़की की शादी में वह आई थी। 23 नवंबर की रात घर से शादी की रस्म अदा की गई। शादी का कार्यक्रम चल ही रहा था। देर रात दो बजे अचानक शिवानी नहीं दिखी तब मां नोहरी देवी बेटी को ढूंढने निकली। बगल में स्थित अपने घर पर गईं तो वहां भी शिवानी नहीं दिखी। इसके बाद वह बाथरूम में गईं तो वहां खून से सनी लाश शिवानी की पड़ी थी। इसके बाद वह चिल्लाना शुरू की। शादी के घर में मातम पसर गया। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। नोहरी देवी के पति 10 साल से अधिक हो चुके हैं। नोहरी देवी की तीन बेटियां और एक बेटा है। इसमे शिवानी मझले नंबर पर थी। शिवानी की शादी 8 माह पहले देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव के भीम निषाद से हुई थी। पति बाहर रहकर पेंट पालिश का काम करता है। शिवानी की मौत की सूचना दे दी गई है। ससुराल के लोग भी शिवानी के घर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस हर पहलुओं की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
https://ift.tt/XUbF9z7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply