DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में महिला बोली-सुहागरात पर पति घर नहीं आए:उनका अपनी भाभी से अफेयर, अब रिश्ते निभाने के पैसे मांग रहे

गोरखपुर में 30 साल की महिला ने पति पर उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। उसने कहा- 5 माह पहले निकाह हुआ था। विदाई के बाद ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दिन रात भर पति का इंतजार करती रही। लेकिन वो नहीं आए। सुबह देखा कि वो जेठानी के साथ सोए थे। पहले दिन मुझे विश्वास नहीं हुआ। फिर हर दिन इसी तरह रात को पति का इंतजार करती थी। वो सुबह जेठानी के कमरे से निकलते थे। तब मुझे पता चला कि मेरे पति का जेठानी से अवैध संबंध है। इसलिए निकाह के बाद से ही वो मेरे साथ क्रूर व्यवहार कर रहे थे। मैंने पति को टोका तो उन्होंने शर्त रखी कि अपने पिता से 5 लाख रुपए नकद मांग कर लाओ, तब तुम्हारे साथ पति की तरह रहूंगा। इसके बाद ससुराल में मुझे टार्चर किया जाने लगा। पति, जेठानी और जेठ बोलते थे कि रहना है तो यह सब स्वीकार करना पड़ेगा। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर बेलीपार थाने में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला बेलीपार इलाके का है। अब पढ़िए पूरा मामला बेलीपार इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के युवक से 13 जुलाई 2025 को निकाह हुआ। मेरे पति अहमदाबाद में रहते हैं। वहीं पर एक कंपनी में काम करते हैं। निकाह के दूसरे दिन ही विदा होकर अहमदाबाद चली गई। दावते वलीमा अहमदाबाद में हुआ। शादी में मेरे पिता ने शर्त के मुताबिक, 3 लाख रुपए, लड़के को सोने की अंगूठी, चेन, सास काे अंगूठी और घरेलू सामान दिया था। मुझे भी सोने का हार, अंगूठी, बाली, करधन, सीकर व पावजेब पहनाकर विदा किया था। आपत्तिजनक हालत में देखा, तो पति-जेठानी ने पीटा
ससुराल जाने पर पता चला कि हमारे पति का अवैध संबंध अपनी ही भाभी के साथ चल रहा है। इस वजह से पति हमेशा क्रूर व्यवहार करते थे। मैं पहले दिन से ही रात भर पति का कमरे में इंतजार करती थी। लेकिन पति मेरे पास नहीं आते थे। दो-तीन दिन बाद समझ में आया कि पति जेठानी के कमरे में सोते हैं। एक दिन रात के समय जेठानी के साथ पति को आपत्तिजनक स्थिति में भी देख लिया। मेरे जेठ बड़ौदा में रहकर अपना व्यापार करते हैं। वो घर पर नहीं रहते हैं। तब मैंने खुद इसका विरोध किया। विरोध करने पर मेरे पति और जेठानी मिलकर मुझे मारने-पीटने लगे। लोकलाज की वजह से उनका उत्पीड़न बर्दाश्त करती रही। जेठ ने भी नहीं सुनी बात, बोले- ठीक से रहो
रोज-रोज पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर अच्छा नहीं लगता था। इसलिए मैंने अपने जेठ को कॉल कर सारी बात बताई। वह अहमदाबाद आए। इसके बाद पति, जेठ और जेठानी ने मिलकर मुझसे कहा कि तुमको इस घर में रहना है तो यह सब बर्दाश्त करना पड़ेगा। वरना मायके चली जाओ। ‘मेरे सामने रखी पैसे की शर्त’
महिला ने कहा कि तीनों ने मिलकर मेरे साथ बुरा व्यवहार किया। तब मैंने गोरखपुर में अपने माता-पिता को कॉल कर सारी बात बताई। मेरी मां और कुछ रिश्तेदार अहमदाबाद आए। मेरे पति, जेठ, जेठानी को समझाने का काफी प्रयास किए। लेकिन उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। मेरी मां और रिश्तेदार पति, जेठ, जेठानी को समझाकर वापस चले गए। माता-पिता के जाने के बाद मेरे पति और जेठानी का रुख ही बदल गया। वो लोग कहने लगे कि तुम्हारे पिता पैसे वाले हैं, 5 लाख रुपए नकद मांग लो। तब तुमको इस घर में ठीक से रहने दिया जाएगा। पति बोले कि तभी मैं तुम्हारे साथ पत्नी धर्म का पालन करूंगा। ‘पैसे दोगी तभी संबंध बनाउंगा’
महिला ने बताया कि मैंने पैसा मांगने से इनकार कर दिया। तब नाराज होकर मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। किसी तरह सड़क पर आर्थिक सहयोग मांगकर गोरखपुर मायके आई। 21 अक्टूबर से ही मायके में रह रही हूं। मेरे माता-पिता ने पति को कॉल कर गोरखपुर बुलाया। तब पति, जेठ और जेठानी मेरे घर आईं। माता-पिता ने परिवार जोड़ने के लिए उन्हें समझाने का प्रयास किया। दो दिन तक लोग घर पर रहे। दूसरे दिन मेरे पति कमरे में आए, मुझसे बोले कि पहले 5 लाख रुपए दोगी, तभी संबंध बनाउंगा। मुझे गाली देते हुए थप्पड़ भी मारे। मैंने सारी बात अपनी मां से बताई। मेरी मां ने फिर समझाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। वो लोग अहमदाबाद चले गए। अहमदाबाद से माता-पिता को भगा दिया
महिला ने बताया कि मेरी वजह से माता-पिता बहुत परेशान रहने लगे थे। उन्होंने जेठ और जेठानी को कॉल किया। तब फोन रिसीव नहीं किया। मेरे माता-पिता रिश्तेदारों के साथ फिर अहमदाबाद गए। वहां पर उन्हें घर के बाहर से ही भगा दिया गया। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया- शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में महिला बोली- मेरा डॉक्टर पति नपुंसक है:शादी को डेढ़ साल हो गए, कभी साथ नहीं सोया; बहाना बनाकर भाग जाता है आगरा के बाद गोरखपुर में भी एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर नपुंसक होने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है- पति शारीरिक संबंध नहीं बना पाता। उसका इलाज चल रहा है। हमारी शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं। इसके बाद से वह कभी मेरे साथ नहीं सोया। बहाने बनाकर दूसरे कमरे में भाग जाता है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/tzEw1ue

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *