DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश:शोर मचाने पर भागे बाइक सवार 2 युवक, पुलिस बोली- घटना संदिग्ध

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से सहज जनसेवा केंद्र पर रुपये निकालने जा रही महिला को बाइक सवार 2 युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने छानबीन की। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। महिला पहले भी कई आरोप लगा चुकी है। बाद में उसने बयान भी बदल दिया था। इसलिए महिला के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला
गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से जंगल अयोध्या प्रसाद टोला स्थित हतवा तिराहे पर सहज जनसेवा केंद्र से रुपए निकालने जा रही थी। आरोप है कि वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि तभी हेलमेट लगाए एक बाइक पर 2 युवक उसके सामने आकर रुक गए। महिला कुछ समझ पाती अचानक आरोपियों ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस जलाकर आग लगाने की कोशिश की। घबराई महिला शोर मचाते हुए घर की ओर भागने लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीणों को एकत्रित होता देख बाइक सवार युवक भाग निकले। महिला किसी तरह घर पहुंची और अपने भतीजे को फोन कर बुलाया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। डॉयल 112 से सूचना मिलते ही गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। सीओ बोले- मामला संदिग्ध
इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। महिला छेड़खानी का दर्ज कर चुकी है केस बीते 22 सितंबर की रात दो अज्ञात बदमाश महिला के घर में घुस आए थे। आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पांव बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने बिस्तर के नीचे रखे चार हजार रुपये चोरी कर लिए और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए थे। कुछ देर बाद जब महिला की जेठानी घर पहुंची तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजे का ताला तोड़ा गया। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था।


https://ift.tt/YN7Wrti

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *