DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में मकान के मॉड्यूलर किचन में लगी आग:दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू, जनहानि टली

गोरखपुर में एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रामगढ़ ताल इलाके के बुद्ध विहार पार्ट-1, इंदिरा नगर, सीताराम चौराहा की है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दरअसल, फायर स्टेशन गोलघर को आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल दो फायर टैंकर घटना स्थल के लिए रवाना किए गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग मकान के भीतर बने मॉड्यूलर किचन में लगी थी। किचन में मौजूद सामान और उपकरणों के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई थी। आधे घंटे में आग पर काबू दमकल विभाग की टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। फायर यूनिट की सतर्कता के चलते आग को घर के अन्य कमरों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे मकान का बड़ा हिस्सा सुरक्षित बचा लिया गया। आग की चपेट में आने से किचन में रखा फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समय पर आग बुझा लिए जाने से घर के अन्य हिस्सों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। नहीं हुई कोई जनहानि यह मकान उर्मिला सिंह का बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने पूरे मकान का निरीक्षण कर स्थिति को पूरी तरह सुरक्षित किया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल स्थिति सामान्य है। दमकल विभाग द्वारा घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।


https://ift.tt/6pEyMCO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *