गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक कार ने मासूम को रौंद दिया। हादसे में 13 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार की मौत हो गई। छात्र सत्यम शाम करीब 4 बजे स्कूल से वापस घर लौट रहा था। यह घटना कटसहरा-मगहर टू लेन सड़क पर बाबा पौधशाला के पास हुई। जब वह स्कूल से घर लौट रहा था। कटसहरा की ओर से आ रही एक ब्रेजा कार ने पैदल चल रहे छात्र को रौंद दिया। एक्सीडेंट में एक अन्य घायल दुर्घटना में सत्यम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल है। जिसका इलाज खलीलाबाद संतकबीरनगर जिला अस्पताल में चल रहा है। लोगों की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, सत्यम अपनी बहन शिवांगी (आठवीं कक्षा) के साथ प्रतिदिन स्कूल वाहन से आता-जाता था। सोमवार को स्कूल में सत्यम की तबीयत खराब हो गई थी। उसकी बहन शिवांगी ने अध्यापक से घर पर सूचना देकर सत्यम को घर भेजने का अनुरोध किया। कार चालक मौके से फरार इसके बाद, सत्यम के पिता विजय प्रसाद ने भोलू नामक युवक को सत्यम को घर लाने के लिए भेजा। भोलू, सत्यम को लेकर स्कूल से घर के लिए निकला था। वे बाबा पौधशाला परमेश्वरपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मारी और मौके से फरार हो गई। इस टक्कर से सत्यम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
https://ift.tt/G8mTpX6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply