DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में बुधवार को रहेगी कटौती:रोड चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य नगर के विकास और भविष्य में सुरक्षित बिजली आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी राम जानकी नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र मेडिकल कॉलेज के 11 केवी गोरखनाथ फीडर और विद्युत उपकेंद्र मोतीराम के 11 केवी गहरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। निर्धारित समय तक रहेगी कटौती बिजली आपूर्ति बुधवार को सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बाधित रहेगी। इस अवधि में संबंधित इलाकों के लोगों को बिजली से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कटौती अवधि को देखते हुए आवश्यक तैयारी पहले से कर लें। कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


https://ift.tt/SrnPl5R

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *