गोरखपुर में गुरुवार की सुबह ठंड काफी तेज रही। शहर के कई इलाकों में हल्की धुंध छाई रही, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। चौक-चौराहों, ट्रांसपोर्ट नगर और अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोग अलाव जलाकर बैठे दिखे। लोगों का कहना था कि सुबह चलने वाली हल्की हवा ने ठंड और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन सुबह और शाम की ठंड में अभी बढ़ोतरी होने वाली है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… तापमान में और गिरावट की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज गोरखपुर का अधिकतम तापमान 24–25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8–9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाएँ चलने से ठंड का असर बढ़ेगा और सुबह-शाम गलन और ज्यादा महसूस होगी। पछुआ हवा से बढ़ी ठिठुरन मौसम विशेषज्ञ डॉ. कैलाश पाण्डेय ने बताया कि ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवाएँ सक्रिय हैं, जिसके कारण गोरखपुर में ठंड बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम दोनों समय लोगों को तेज गलन का सामना करना पड़ा। डॉ. पाण्डेय का कहना है कि अगले 48 घंटों में गोरखपुर में ठिठुरन और बढ़ सकती है। हालांकि, दिन में हल्की धूप लोगों को थोड़ी राहत दे सकती है।
https://ift.tt/7x25otp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply