DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में पकड़े गए साइबर जालसाज:कॉल सेंटर खोलकर लड़कियों से कराते थे फोन, लालच देकर लगवाते थे सट्‌टेबाजी में पैसा

गोरखपुर में कॉल सेंटर खोलकर साइबर जालसाजी का धंधा चल रहा था। गुलरिहा थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो साल से साइबर जालसाज गोरखपुर में कॉल सेंटर खोलकर जालसाजी का धंधा कर रहे थे। यहां ऑफिस में नई उम्र की लड़कियों को कॉल सेंटर के नाम पर भर्ती किया गया था। लड़कियों से ही भोले भाले लोगों को कॉल कराई जाती थी। लड़कियां लोगों को कॉल कर लुभावने ऑफर देती थीं, जिसके बाद लालच में पड़कर लोग ऑनलाइन गेम में सट्‌टा लगाते थे। लोगों को कई गेम में जीत भी दिलाई जाती थी। विश्ववास में लेकर बैंक खाता का डिटेल लिया जाता था। इसके बाद बैंक खाता खाली कर दिया जाता था। इसके अलावा जालसाज गरीब लोगों को थोड़े पैसे का लालच देकर म्यूल खाते भी खुलवाते थे। दिसंबर माह के फर्स्ट वीक में पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाने की पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा था। दुबई से ट्रेनिंग लेकर जालसाज पीलीभीत में फर्जीवाड़ा का धंधा चला रहे थे। इसी गिरोह के पकड़े जाने के बाद ही गोरखपुर में भी फर्जी कॉल सेंटर चलने की बात सामने आई थी। पीलीभीत से सूचना मिलने पर गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो यहां भी फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया। गुलरिहा पुलिस ने 7 दिसंबर की रात क्षेत्र के नारायणपुर निवासी राकेश प्रजापति और भटहट चिलचिबलवा के जाने आलम को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के एक और आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। इनके पास से पुलिस को 6 लैपटॉप, 3 मोबाइल, 4 हेड फोन समेत अन्य सामान मिले हैं। इसका इस्तेमाल साइबर जालसाजी में किया जा रहा था। पीलीभीत में गिरोह के जालसाज पकड़े जाने की खबर लगते ही गोरखपुर में आरोपियों ने कॉल सेंटर बंद कर दिया था। अब वे भागने के फिराक में थे। इससे पहले ही पकड़ लिए गए। वहीं यहां काम करने वाली सभी लड़कियां नाबालिग थीं। जिन्हें इंटरव्यू के बाद नौकरी दी गई थी। लड़कियों ने बताया कि नौकरी के लिए इश्तेहार भी निकाला गया था। खबर अभी अपडेट हो रही है…


https://ift.tt/xjseWaY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *